जमशेदपुर : शहर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नं-4 मकान नं-5A में रहने वाले वरिष्ठ छायाकार अरविंद कुमार शर्मा इन दिनों गहरी मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। उनका आरोप है वर्ष 2019 से उनके पुश्तैनी मकान के एक हिस्से को किराये पर लेने वाला अनिश पाण्डेय अपने परिवार के साथ अब उस मकान पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए है। मंगलवार को प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधि मंडल एसडीओ से मुलाकात दौरान मामले की जांच कर उचित कारवाई के लिए मांग की।श्री शर्मा ने बताया कोविड काल एवं न्यायालय के अस्थायी बंद होने के कारण किरायानामा नहीं हो सका। बाद में कई बार आग्रह करने के बावजूद अनिश पाण्डेय ने कोई एग्रीमेंट नहीं किया और धीरे-धीरे किराया देना भी बंद कर दिया।

आठ वर्षों में कुल 25,500 का ही भुगतान किया। इसके बाद से कोई भी राशि नहीं दी।उन्होंने आरोप लगाया मकान खाली करने के लिए कहने पर न सिर्फ किराया देने से इंकार किया बल्कि उन्हें धमकाया भी जा रहा है। श्री शर्मा का कहना है अनिश पाण्डेय को कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और स्थानीय पुलिस विभाग से जुड़े लोगों से भी उसकी मित्रता है। जिससे उन्हें न्याय पाने में कठिनाई हो रही है।अब स्थिति यह हो गई है वह मकान पर कब्जा कर बैठा है और खाली करने की एवज में उल्टे मुझसे ही धन की माँग कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओ ने पत्रकारों को जांच के उपरांत न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव विनय पूर्ति,वरिष्ट पत्रकार रंगाधर नंदा, कोषाध्यक्ष अजय महतो, अरबिंद शर्मा, बी विजय मूर्ति, पप्पू तिवारी, चाणक्य, जाबेद आलम, अभिजीत अधरजी सहित अन्य शामिल रहे।
