जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जेम्को ग्राउंड में जुस्को लैंड डिपार्मेंट का चल रहे काम में जेसीबी मशीन के द्वारा सोमवार को काम करने के वक्त में पाइपलाइन फट गया है जिससे पूरा क्षेत्र का पानी बंद हो गया है मौके पर स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने बताया की जेसीबी मशीन से काम करते वक्त मेन पाइप फट गया है जिससे जेम्को बस्ती, मिश्रा बगान , आजाद बस्ती, झगड़ु बागान, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर के क्षेत्र का पानी बंद हो गया है उन्होंने तत्काल जुस्को वाटर डिपार्टमेंट में इसकी सूचना दी मौके पर पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने पानी को बंद करवा दिया है।

जुस्को वाटर डिपार्टमेंट के पदाधिकारी का कहना है कि कोई सूचना डिपार्टमेंट को नहीं मिलती है और न ही अप्रूवल लिया जाता है उन्होंने कहा कि एक महीने भी पूरे नहीं हुए वहीं में पाइपलाइन फटा था और आज भी वही फट गया है।
