पलामू : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में झारखंड के पलामू से 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से उसके सहयोगी राजेंद्र सिंह द्वारा लिखित चिट्ठी भी बरामद की गयी है। पूछताछ में माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Advertisements
Advertisements

