जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने रक्तदान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपना 100वां (सौवां) रक्तदान कर ‘शतक’ पूरा किया। उनकी इस मानवीय सेवा और प्रेरणादायक उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह विशेष रूप से प्रवीण कुमार को सम्मानित करेंगे।
प्रवीण कुमार का यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है, जो न केवल उनकी सक्रियता को दर्शाता है बल्कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
Advertisements

Advertisements

