जमशेदपुर : जमशेदपुर के सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनता संघ के द्वारा अविकसित मस्तिष्क के वयस्कों के साथ रंगोत्सव का कार्यक्रम किया गया। सोनारी में स्थित जीविका स्कूल में ऐसे वयस्कों को शिक्षा दी जाती है। ऐसे वयस्क जो बौद्धिक रूप से वृद्धि और विकास में सभी से पिछड़ जाते हैं राष्ट्रीय जनता संघ के सभी सदस्यों का प्रयास रहा उन्हें कुछ पल की मुस्कुराहट मिले। सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाते, झूमते-गाते दिखें।
जीविका में पढ़ रहे सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां नज़र आई मुख्य रूप से श्याम शर्मा एवं राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक शंकर जोशी, आशीष कुमार प्रसाद, ओमप्रकाश, बादल, महावीर, गणेश, रिंकू उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements


Advertisements

Advertisements

Advertisements

