जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए साकची मंडल (पश्चिम) की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा की सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी की।


संगठन में समर्पण को सम्मान
नई कमेटी के गठन में ‘योग्यता और समर्पण’ को मुख्य आधार बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए इस बार महिला शक्ति और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही, सभी वर्गों का समावेश सुनिश्चित करते हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए जितेंद्र कुमार पटेल और संतोष सिंह को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई सूची में शामिल अन्य प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- महामंत्री: जितेंद्र कुमार पटेल, संतोष सिंह।
- उपाध्यक्ष: अभिषेक शुक्ला, रोहित सिंह, दिलीप तिवारी, श्रीमती पोद्दो, श्रीमती महतो।
- मंत्री: समल किशोर, दीपक तिवारी, अर्जुन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी मोहंती।
- कोषाध्यक्ष: प्रकाश लाल।
कुल 20 पदाधिकारियों की टीम
कमेटी में कुल 20 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह नई टीम आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में मंडल स्तर पर संगठन को नई धार देगी।

