जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा हिंदू कुष्ठ आश्रम में पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर बताया की बर्मामाइंस में हिंदू आश्रम में मुख्य सड़क के अगल-बगल स्थिति काफी जर्जर थी जिसे देखते हुए बस्तीवासियों के आग्रह पर इस समस्या के समाधान के लिए पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय को अवगत कराया गया था। 



श्री सरयू राय ने (जुस्को) प्रबंधन को पत्र लिखकर पेपर ब्लॉक निर्माण कार्य की अनुशंसा की थी तत्पश्चात टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा पेपर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. जद (यू) नेताओं ने कहा की निर्माण कार्य शुरू होने से बस्तीवासियों में हर्ष का माहौल है. स्थानीय निवासियों गोपाल जी एवं हिंदू आश्रम के मुखिया ने इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सड़क निर्माण कार्य का निरक्षण करने वालों में जदयू बर्मामाइंस थाना समिति महामंत्री गंगाधर पांडे, दीपक तिवारी एवं भोला रजक प्रकाश, अजय रजक, बबलू राय, विकास कुमार, मनोज भगत और फिरोज भाई आदि मौजूद थे।



