जमशेदपुर : शहर में बढ़ रही छिनतई की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में महिला से हैंडबैग छीनकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके पास से छीना गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे मोदी पार्क गोलचक्कर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने धतकीडीह निवासी एक महिला से हैंडबैग छीन लिया। छिनतई के दौरान आरोपियों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस, टाइगर मोबाइल और आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों आरोपियों का पीछा किया गया।
कुछ दूरी तक खदेड़ने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद सघन पूछताछ में दोनों युवकों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अलफाक कुरैशी उर्फ बाबू (19 वर्ष), पिता मो. जावेद कुरैशी, निवासी डेमडुबी नियर कब्रिस्तान गेट थाना कपाली जिला सरायकेला-खरसावां और आशिक अंसारी उर्फ आसु (करीब 19 वर्ष), पिता जुबेर अंसारी, निवासी नियर कपाली टीओपी थाना कपाली जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में की है। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH-05EE-9809), दो मोबाइल फोन, छिनतई किया गया हैंड बैग, 1650 रुपये नकद और एक हाथ घड़ी बरामद किया है।