जमशेदपुर : देश के रत्न उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति, टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा के निधन की खबर से स्तब्ध हूं, दुखी हूं. उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है।
Advertisements
Advertisements

उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग को गति देने के साथ ही युवा उद्यमियों को भी उन्होंने काफी बढ़ावा दिया। राष्ट्र सेवा में उनके अमूल्य योगदान,उनका वक्तित्व का उल्लेख करना मेरे शब्दों में मुस्किल है उनके योगदान के लिए झारखंड बासी सदैव उनका ऋणी रहेगा।
