JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रीगल गोलचक्कर के पास रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के अंदर सवार चालक समेत एक युवक नशे की हालत में था, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त कार में चालक और एक अन्य युवक मौजूद था, जो नशे में धुत बताया जा रहा है।
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Advertisements

Advertisements

