रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने आदिशक्ति कन्या पूजन का किया आयोजन, ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास आयोजन में हुए शामिल, सैकड़ो बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का हुआ वितरण।
जमशेदपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आदिशक्ति कन्या पूजन का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा स्थित अवध टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संकृति के तहत माँ दुर्गा की प्रतिकृति के रूप में कन्याओं की पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान 351 से अधिक स्थानीय जरूरतमंद बालिकाओं के बीच एक वर्ष तक चलने वाले शिक्षा किट का वितरण किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस अवसर पर ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि सनातन धर्म में नारी को नर से महान बताया गया है जहां पर नारियों की पूजा होती है वहां पर देवताओं का वास होता है। हमारा भारत देश पर्व त्योहारों का देश है। नवरात्र सिर्फ पूजा और अनुष्ठान का पर्व ही नहीं है, बल्कि शक्ति साधना का भी महापर्व है। मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की अपार शक्ति नारी सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। अब हमें नारी का निर्बल नहीं सबल पक्ष देखने को मिलता है। आज की नारी सहनशील है, मजबूत है, किसी के दबाव में नहीं है। वे अंतरिक्ष से लेकर खेल, शिक्षा व राजनीति तक सभी क्षेत्रों में अपनी काबिलियत और प्रतिभा को साबित कर रही है। इसलिए कहा भी गया है- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। उन्होंने मौजूद सभी कन्याओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।
इससे पहले, रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के प्रेसिडेंट निर्मल कुमार, सेक्रेटरी प्रथमा बोस, रोशन, आशीष, सूरज झा, लक्ष्मी, सूरज मिश्रा, संजू बोस, हर्ष शर्मा, आयुष शर्मा, आयुष बैनर्जी, देवानंद सोना गौरव व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।