जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के बाद उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। घायल व्यक्ति के इलाज को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हुई, जिसके बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
Advertisements
Advertisements

मुख्य बिंदु:
- विवाद की वजह : बागबेड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि जब वे थाना प्रभारी के पास पहुंचे और वाहन मालिक से इलाज के खर्च को लेकर बातचीत कराने की मांग की, तो थाना प्रभारी ने कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर गाड़ी के ड्राइवर का एड्रेस है तो लाकर दो।”
- लोगों का फूटा गुस्सा : थाना प्रभारी के इस कथित बयान के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- परिजनों का पक्ष : परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के बाद पुलिस का कर्तव्य बनता है कि वह त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक और मालिक को पकड़, और घायल के इलाज में मदद करे, लेकिन पुलिस की तरफ से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
- मौके पर पुलिस बल तैनात : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।
