जमशेदपुर : समाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट एवं आजादनगर थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर के नेतृत्व में उन क्षेत्रों का दौरा किया जहां देर रात तेज हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई।

वहां लोगों के बीच ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ब्रेड केला बिस्किट पीने का पानी आदि चीज़ें बांटी गई और लोगों के अपील की गई के गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर हे रहे।नदी तट एवं निचले स्थलों पर खासकर यीशु भवन, खुशबू नगर, अलीबाग, करीम सिटी कॉलेज रोड, चाणक्यपुरी, कुंवर बस्ती आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अधिक बारिश होने पर वे सुरक्षित स्थानों में जाने का आग्रह किया गया। साथ ही नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार निर्मल कुमार अरविंद कुमार कुमार अग्रवाल आकिब जावेद प्रदीप कुमार सिटी मैनेजर पहलात मिश्रा मयंक मिश्रा द्वारा खिचड़ी चूड़ा का वितरण किया गया और बनाए गए सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाने की सलाह दी गई।इसके लिए कुछ सुरक्षित स्थानों का चयन किया गया है जहाँ रहने के साथ ही भोजन-पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।करीम कॉलेज में बनाये गए शरण स्थल में सहायता। शिविर लगाया गया है जहां ट्रस्ट लोगों के खाने पीने की सुविधाएं प्रदान करेगा।
इस सम्बंध में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने बताया कि हम जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे है। इसके लिए ट्रस्ट के एक डेलीगेट ने आज बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया गया इस दौरे में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी शाहिद परवेज मोहम्मद फिरोज आलम मोहम्मद करीम सिटी कॉलेज के आले अली जीतू कुमार आफताब आलम मास्टर सिराजुल हक ने उपस्थित होकर अपने हाथों राहत सामग्री बांटी।
