आदित्यपुर : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर इंटक के नगर अध्यक्ष रमेश बालमुचू ने गहरी संवेदना प्रकट की है. नगर इंटक अध्यक्ष ने कहा कि राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया है. कहा कि पिछले कई दिनों दिल्ली से अपोलो अस्पताल में रामदास सोरेन का इलाज चल रहा था, मगर वे हम सबों को छोड़कर इतनी जल्दी चले जाएंगे, हमने इसकी कल्पना नहीं की थी. उनके निधन से राज्य पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन।को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और इसके तुरंत बाद शिक्षा मंत्री के निधन पर विश्वास कलना कठिन है. रमेश बालमुचू ने शिक्षा मंत्री स्व. सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

