जमशेदपुर : भुबनेश्वर में ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटी के एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरा बिरुली के नेतृत्व में जनजातीय “हो” भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने हेतु दोलाबु दिल्ली 5.0 धरना प्रदर्शन और सेमिनार के लिए ओडिशा के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कर्मचारी राज्य बीमा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गणेश राम सिंह कुंटिया से मिलकर कर माँग पत्र सौपा और समर्थन करने का आग्रह किया. राज्य मंत्री ने हो भाषा को मान्यता दिलाने के लिए हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिए. मालूम हो की आगामी दिनांक 31अक्टूबर 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर में विशाल धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा की जनजातीय “हो” भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लगातार कई वर्षों से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से अनुरोध किया गया है और इस संबंध में कई कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री ने “हो” भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आश्वासन दिया है और झारखंड सरकार तथा ओडिशा सरकार ने भी इस संबंध में अनुशंसा पत्र पूर्व में भारत सरकार को भेज चुकी हैं। इस भाषाई जन आंदोलन को लोकतांत्रिक, संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आक्रोष प्रदर्शित करेंगे।
इस अवसर पर गिरीश चंद्र हेम्ब्रोम,बाजू चंद्रा सिरका, खिरोद हेम्ब्रोम, दामुरधर जामुदा, चंद्रो मोहन, हाईबुरु,गोमिया ओमंग, महिनी कलुण्डिया, रानी तिरिया, पुनि हांसदा, पदमुनि हाईबुरु, प्रतिमा गुइया आदि शामिल थे।
