जमशेदपुर : भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अग्निपथ योजना पर विपक्ष के समर्थन वाले भारत बंद को फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा युवाओं को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया गया। लेकिन योजना की वास्तविकता सामने आने पर युवा वर्ग समेत देश की जनता ने खुदको इससे बाहर रखा। उन्होंने कहा कि झारखंड में बंद को बेअसर कर जनता ने विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति पर करारा तमाचा मारा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्निपथ योजना के माध्यम से युवा वर्ग और अधिक सशक्त और समृद्ध बनेंगे।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

