जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीनप्लेट चौक के समीप एक व्यक्ति एक मासूम बच्चे को लेकर भाग रहा था। जब राहगीरों को इस बात की भनक लगी तो लोगों ने उस व्यक्ति को धर दबोचा और उस व्यक्ति से जब लोगों ने पूछा की बच्चा किसका है और कहा से आया तो किसी भी बात का वह सही जवाब नही दे पा रहा था। सिर्फ सभी को गुमराह कर रहा था। मामले की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी गई। और पुलिस आकार बच्चे और उस व्यक्ति को अपने साथ गोलमुरी थाने ले गई। लोकतंत्र सवेरा लोगों से और अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि बच्चा सही सलामत अपने माता पिता और घरवालों के पास पहुंच जाए। इसके लिए आप जितना हो सके इस न्यूज को शेयर करें। धन्यवाद।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

