जमशेदपुर : शहर के बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के कॉन्वेंट स्कूल और मोदी पार्क के बीच मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह 5.30 बजे टेंपो और बाइक में जोरदार टक्कर होने से टेंपो पर सवार महिला मालु प्रमाणिक (40) की मौत हो गयी. जबकि घटना में तीन लोग घायल हुये हैं. घायलों को इलाज के लिये पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला मालु प्रमाणिक के बारे में बताया जा रहा है कि वह सब्जी बिक्रेता है और रोजाना की तरह सब्जी की खरादारी करने के लिये ही टेंपो पर सवार होकर साकची की तरफ जा रही थी. इस बीच ही टेंपो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार सीतारामडेरा के छायानगर का विक्रम घोष, मालू प्रमाणिक का भाई कीर्तन प्रमाणिक व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

