जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां और रांची के डीसी रह चुके छबि रंजन के जमशेदपुर समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के दर्जनों ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापामारी शुरू कर दी है. छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित कदमा के मकान पर भी छापामारी की जा रही है जहां उनका परिवार रहता है. वही सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर में भी छापामारी की गयीं है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम दर्जनों स्थानों पर सुबह-सुबह ही पहुंच गई आज छापामारी शुरू कर दी. अब तक की मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में कार्रवाई की गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

