जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के अतुल टेंट हाउस में आज अचानक आग लग गयी. आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग पर दो घंटे के भीतर ही काबू पा लिया. इस बीच अतुल टेंट हाउस में रखे सभी सामान जल गये. बताया जा रहा है कि घटना में काफी नुकसान हुआ है. बाद में सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और टेंट हाउस के मालिक से पूछताछ की. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 10 नंबर बस्ती के टेंट हाउस में शार्ट – सर्किट के कारण आग लग गयी. इस घटना में अंदर रखे कीमती कपड़े, ड्रम, कुर्सियां व टेंट में लगने वाले अन्य सामान जल गये. घटना के बाद टेंट हाउस के मालिक ने घटना की लिखित शिकायत सिदगोड़ा थाने पर जाकर की।
Advertisements
Advertisements

