जमशेदपुर : सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से आगामी दिनांक 05 जुलाई 2026 को रेड क्रॉस भवन साकची में सुबह 09 बजे शाम 04 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो और जरुरतमंदो को समय पर रक्त मिल सके. रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरुप हेलमेट दी जाएगी. संस्था के सदस्य शीलू साहू, आकाश साहू, भूषण प्रसाद,नंदनी चौधरी, नेहा साहू,ललिता साहू, दयाल साहू, संतोष साहू, ललित साहू व अन्य सदस्य शिविर को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहेंगे।
Advertisements
Advertisements

