जमशेदपुर : मानगो चौक पर शुक्रवार की अहले सुबह दो गुटों की फायरिंग के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मानगो पुलिस ने अन्य थाना की पुलिस की मदद से इस कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन भर शुक्रवार को और शनिवार को छापामारी की. इसकांड में उस युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मानगो दाइगुट्टू का रहने वाला है और भाजपा का मानगो मंडल मंत्र रहा है. भाजपा मानगो मंडल के मंत्री अंकेश कुमार ने अपराधियों को कदमा तक पहुंचाया था. उसने पुलिस और अपने नेताओं को कहा था कि उसको पिस्तौल सटा दिया गया था. इस कारण वह गाड़ी से छोड़ने के लिए गया था. लेकिन पुलिस ने उसकी गतिविधियों की जानकारी ली. पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस ने देखा कि वह अपराधियों को जहां ड्राप किया, वहां भी खड़ा होकर हंसते हुए बातचीत कर रहा था. उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साकची जेल चौक के पास से तीन पिस्तौल एक घर से बरामद किया गया है, जिसको झोला में रखा गया था. फायरिंग के बाद सारे लोग वहां से भागे थे, जिसको लेकर उनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस को अभी और सफलता मिलने की उम्मीद है।

