जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट मैदान में बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे शहर को दहला दिया। बेखौफ अपराधियों ने फल व्यवसायी कन्हैया यादव को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन पर गोलमुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबड़ा तथा रजा आलम शामिल हैं। सभी आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कंट्रीमेड पिस्टल, सात खोखा और तीन जिंदा गोली बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। गुरप्रीत सिंह के खिलाफ टेल्को और बर्मामाइंस थाने में लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं, जबकि अमरीक सिंह पर वर्ष 2022 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। सुमित कुमार सिंह पर भी पूर्व में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।
एसएसपी ने यह भी संकेत दिया कि इस कांड में अन्य अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने का दावा कर रही है।