जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह में टकलू लोहार पर गोली चली है. गोली टकलू लोहार को पीठ में लगा है. टकलू लोहार को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. टकलू लोहार को एमजीएम से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आपको बताते चलें कि टकलू लोहार सोनारी टिंकू साह हत्याकांड में आरोपी है. और जेल में बंद था. और वह कुछ दिन पहले बेल से बाहर आया था. सूत्र बता रहे हैं कि टकलू लोहार को चार गोली लगा है. और उसकी हालत गंभीर है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

