आदित्यपुर : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युतनगर में अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया है. बता दे घायल का नाम बांगो बताया जा रहा है. इधर, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 डायल पर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. गोली युवक के बाएं आंख में फंसी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया जा रहा है. फिलहाल उसकी स्थित गंभीर बताई जा रही है. किसने और किन कारणों से गोली चलाई है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

