लोकतंत्र सवेरा जमशेदपुर संवाददाता : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिना संकट के बत्ती गुल है. कंपनियों में बिजली नहीं होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कंपनियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन इससे बिजली विभाग के अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है।



बिजली संकट के संबंध में बिजली प्रबंध निदेशक (जीएम) का कहना है कि वर्तमान में बिजली की कोई समस्या नहीं है। इधर, औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों में बिजली नहीं होने के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कंपनी मालिकों को लाखों का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद बिजली अधिकारी कानों में तेल डालकर सो रहे हैं. पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट नहीं है, इसके बावजूद बिजली क्यों कट रही है, इसका सटीक जवाब उनके पास नहीं है. कंपनियों में बिजली नहीं होने के कारण मजदूर बिना काम के वेतन ले रहे हैं।
इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा, इसका जवाब भी बिजली अधिकारियों के पास नहीं है. कंपनी मालिक चंद्रभूषण सिंह (लालबाबू सिंह) का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है और विभाग के अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है. पूछने पर बिजली संकट नहीं होने की बात कही जाती है. इसके बावजूद बिजली क्यों कट रही है, इसका कोई उचित जवाब नहीं मिलता है। उनका कहना है कि पिछले एक माह से बिजली की समस्या काफी जटिल हो गयी है. खासकर कल्पनापुरी फिडर से बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय है.
