जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शहर में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला आयोजक कौशिक स्वाई ने भाजपा की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसे देश की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास आधारित नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की सशक्त रणनीति और दृढ़ संकल्प, तथा पश्चिम बंगाल में नेता शुभेंदु अधिकारी के जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम का यह परिणाम है।



कौशिक स्वाई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संघर्ष ने इस जीत को संभव बनाया है। उन्होंने इसे “जनता के विश्वास और परिवर्तन की चाह का प्रतीक” बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा राज्य के विकास को नई दिशा देगी।
