जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के अरुणा रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़ा और बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।



घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई, जिसके आधार पर पुलिस वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन किसी स्थानीय युवा संगठन से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर, साकची थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
