जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज रोड पर स्थित जग बंधु अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सोमवार की दोपहर आग लग गई। डॉ महेंद्र के अपार्टमेंट डी 4 में आग लगी थी। डॉ मोहन की पत्नी पूजा करने के बाद जलता हुआ दिया बालकनी में छोड़ कर चली गई थी। इसी दिए से आग पकड़ ली और बालकनी में रखा जनरेटर समेत अन्य सामान जल गया। बाहर धुआं निकल रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी डॉक्टर महेंद्र को दी। इसके बाद डॉ महेंद्र अपार्टमेंट में पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

