जमशेदपुर : आदिवासी हो’ समाज, बागुनहातु के द्वारा आदिवासी रितुई-गुण्डई स्टेडियम बागुनहातु में 106 वीं ओत् गुरु कोल लाको बोदरा जयंती के उपलक्ष्य में सातवीं (HUFT) हो यूनिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, विशिष्ट अतिथि में राम बारी जिला नियोजन पदाधिकारी, ललित दास,प्रकाश कोया विधायक प्रतिनिधि, बंटी सिंह, समाजसेवी, सुरा बिरूली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदिवासी हो समाज युवा महासभा, डॉ बब्लू सुंडी इस टूर्नामेंट सह जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाको बोदरा के तस्वीर में माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद आदिवासी समाज एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस टूर्नामेंट में उपस्थित खिलाड़ियों ने उनके विचारों और आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


इस टूर्नामेंट में जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी हो समाज के स्थानीय कमेटियों से जुड़े 16 टीम के हो फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट सह जन्मोत्सव कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ-साथ हो’ कलाकारों ने भी अपने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति को उजागर किया। इस अवसर पर युवाओं को शिक्षा, एकता और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए विशेष संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शिवचरण बारी व मंच संचालन रवि सवैयां ने किया.

विजेता टीम (पुरुष )-आदिवासी एसोसिएशन, सितारामडेरा
उप विजेता टीम (पुरुष )-हो समाज,बेडादीपा
विजेता टीम (महिला )- हो समाज,मतलाडीह
उप विजेता टीम (महिला )- हो समाज,नादुप
इस टूर्नामेंट सह जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में लादु देवगम, नायक बानरा, राजु गुईया, नरेश कालुन्डिया, श्याम मुन्दुया, पंकज पूर्ति, सुनील, पोलु, सरस्वती सवैंयां, आशा पुरती, नागेश्वरी बिरुवा, पल्लवी, निशा, चुनचुन एवं अन्य वॉलिंटियर्स ने योगदान दिया।

