जमशेदपुर : 20/5/2025 को जमशेदपुर लौहनगरी की युवा नाट्य दल गीता थिएटर आपने कलाकारों साथ कसक नाटक की प्रस्तुति हेतु टाटानगर रेलवे स्टेशन से कार्निवल थियेटर फेस्टिवल 2025,कोलकाता के लिए रवाना हुई । आपको बता दें कि कार्निवल थियेटर फेस्टिवल 2025 का आयोजन लक्ष्मीकांत फिल्म एंड म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से बानी निकेतन हाॅल, रामराजतला बाजार, संतरागाछी हावड़ा (कोलकाता) में आयोजित हो रही है।



जिसमें पूरे हिन्दुस्तान से 12 प्रमुख युवा नाट्य दलों को आमंत्रित किया गया है, झारखंड से दो नाट्य दल सम्मिलित हो रही है जिसमें से एक नाट्य दल गीता थिएटर भी है। 21 मई दोपहर 01 बजे गीता थिएटर की नाटक कसक का मंचन होना निर्धारित है।
कसक नाटक समाज में आई क़र्ज़ प्रथा पर आधारित है जिसे मंचित कर कलाकार समाज को सूचना दे रहे हैं कि हम आज तो क़र्ज़ लेकर अपनी जीविका चला तो लेते हैं पर यह क़र्ज़ चुका नहीं पाते हैं जिसका परिणाम भयानक होता है। कुल 10 सदस्यों की टीम है कसक जिसमें दो बाल कलाकार भी सम्मिलित हैं। इसकी लेखिका गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी और निर्देशक प्रेम दीक्षित है।



