जमशेदपुर : दुर्गा पूजा एवं मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बजरंग सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा ने जिला प्रशासन से पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों के आसपास नियमित ट्रैफिक चेकिंग अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु परिवार के साथ पंडालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में आवागमन सुगम बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा प्रमुख चौक-चौराहों और मेला मार्गों पर पुलिस बल बढ़ाने की मांग की. धर्मवीर कुशवाहा ने कहा कि उद्देश्य यातायात व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को राहत देने के साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
