जमशेदपुर : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सोमेश सोरेन को आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. सोमेश सोरेन दिवंगत मंत्री और पूर्व विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।
पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, सोमेश सोरेन 17 अक्टूबर को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री सहित महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. इस सीट पर भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे दोनों सोरेन उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

