जमशेदपुर : लौहनगरी के प्रतिष्ठित टाटा मोटर्स अस्पताल में डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव को अस्पताल प्रमुख (Head of Hospital) के रूप में पदोन्नति मिलने पर शहर में हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पटेल समाज के प्रबुद्ध लोगों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. श्रीवास्तव को सम्मानित किया और उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।



पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित
संस्था की ओर से समाज के प्रतिनिधियों ने डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव को फूलों का गुलदस्ता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता एक पौधा भेंट किया। प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव की यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और मरीजों के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। उनके नेतृत्व में टाटा मोटर्स अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
इस गरिमामयी अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर और समाज के निम्नलिखित गणमान्य लोग विश्वनाथ प्रसाद , धीरेन्द्र कुमार, रमेश कुमार,अमरेश कुमार सिंहा,दीपक कुमार, धर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र सिंहा,संजीव सिन्हा,मुकेश कुमार,रणधीर कुमार,संजय कुमार सिंह,सुशील सिंहा,सत्येन्द्र चौधरी, धर्मनाथ सिंह बधाई देने वाले मुख्य रूप से रहे उपस्थित.



