जमशेदपुर : शहर की महिलाओं की फैशन और लाइफस्टाइल जरूरतों को पूरा करने के लिए एक नया और विशिष्ट स्टोर ‘ओन इट’ (Own It) का आज भव्य उद्घाटन हुआ। यह स्टोर पश्चिमी परिधानों से लेकर पारंपरिक भारतीय और इंडो-वेस्टर्न वियर तक महिलाओं के लिए व्यापक रेंज प्रस्तुत करता है। स्टोर की मालकिन मेघा अधिकारी ने बताया कि ‘ओन इट को विशेष रूप से महिलाओं के सभी सामानों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। यहां न केवल ट्रेंडी वियर, बल्कि विशेष ब्रांडेड परफ्यूम, ब्रांडेड बैग और एक समर्पित नेल आर्ट स्टूडियो भी उपलब्ध है।



स्टोर के उद्घाटन समारोह में चंद्रगुप्त सिंह और शिव शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया और मेघा अधिकारी को उनके नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं। मालिक मेघा अधिकारी ने कहा कि उनका उद्देश्य जमशेदपुर की महिलाओं को गुणवत्ता, स्टाइल और विशिष्टता का मिश्रण प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “ओन इट’ केवल एक स्टोर नहीं, बल्कि फैशन और आत्मविश्वास को व्यक्त करने का एक मंच है।” ग्राहकों को यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के पश्चिमी परिधान, भारतीय परिधान और इंडो-वेस्टर्न के साथ-साथ नवीनतम एक्सेसरीज और ब्यूटी सेवाएं मिलेंगी।
