जमशेदपुर :- आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे दुर्घटना हुई. टाटानगर जा रही रांची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक अधेड़ महिला गिर कर रेलवे लाइन पर गिर गई. इससे महिला का दोनों पैर कट गया है. जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार जेना ने बताया कि चूंकि ट्रेन का यहां स्टॉपेज नहीं है.
Advertisements
Advertisements

ट्रेन स्लो होने पर एक अधेड़ महिला उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी वह फिसल कर गिर पड़ी और ट्रेन के नीचे चली गई. इससे उसका दोनों पैर कट गया है. महिला को तत्काल टाटानगर रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है. महिला के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके।
