चतरा : एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतापपुर अंचल अधिकारी मोहम्मद जुल्फिकार अंसारी और थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक लव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका खुर्द गांव से राजेश शर्मा और बिहार के गया जिला निवासी राजेश विश्वकर्मा नामक दोनों तस्कर की हुई गिरफ्तारी। तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन, अफीम माप तोल करने का इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन व हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक जप्त।
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की कार्रवाई की पुष्टि। अभियान में एसआई अखिलेश यादव, निताई चंद्र साहा व जितेंद्र उरांव समेत सशस्त्र बल के जवान थे शामिल।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

