जमशेदपुर | लोकतंत्र सवेरा : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त एक महिला और एक पुरुष को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 23 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और ₹5,480 नकद बरामद किए गए हैं।



🔎 कैसे हुआ खुलासा?
आज 19 जनवरी 2026 को करीब सुबह 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिदगोड़ा के जर्जर क्वार्टर में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
छापेमारी के दौरान मची अफरातफरी…..
जैसे ही पुलिस टीम ने जर्जर क्वार्टर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की, एक महिला और एक पुरुष पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…..
राहुल साडिल्य बागुननगर, प्रीति कुमारी छायानगर के रूप में हुई।
बरामद सामग्री….
ब्राउन शुगर – 100 पुड़िया (कुल वजन 23 ग्राम), मोबाइल फोन – 02, नकद राशि – ₹5,480 बरामद मादक पदार्थों के संबंध में आरोपियों से वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी बरामद वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया।
कानूनी कार्रवाई….
दोनों आरोपियों के खिलाफ सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 10/26, दिनांक 19.01.26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 17(a), 21(a), 22(a), 29 में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी…..
भोला प्रसाद सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, विरेंद्र कुमार – थाना प्रभारी, सिदगोड़ा, विकास कुमार, राजू लाल सवांसी, प्रमोद कुमार, ओरला कुजूर, हवलदार जुगल हांसदा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस का सख्त संदेश……
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
