JAMSHEDPUR : राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री झारखंड आंदोलनकारी सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि…. पढ़े पूरी खबर
जमशेदपुर/लोकतंत्र सवेरा : कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में मंगलवार को राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे आंदोलनकारी स्वर्गीय सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि भावुक वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “सुधीर महतो अमर रहें” के नारों से गूंज उठा और हर आंख नम दिखी।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुधीर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुधीर महतो केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन की जीवंत आत्मा थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन को राज्य, समाज और पार्टी के लिए समर्पित कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो कर्मठ, जुझारू और सिद्धांतों के पक्के नेता थे। वे हर परिस्थिति में जनता के हक़ की आवाज़ बने और आख़िरी सांस तक झारखंडी अस्मिता की लड़ाई लड़ते रहे। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर विधायक सविता महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजू गिरी, गोपाल महतो, प्रमोद लाल सहित पार्टी के कई नामचीन नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय सुधीर महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में भावुक माहौल के बीच लोगों ने कहा— “नेता चले जाते हैं, लेकिन उनके विचार कभी नहीं मरते।” सुधीर महतो आज भी झारखंड की मिट्टी में, आंदोलन की चेतना में और जनता के दिलों में जीवित हैं।