जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में आज सोमवार दोपहर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. यह घटना सर्किट हाउस एरिया में हुई. बाइक सवार बिष्टुपुर से सोनारी की तरफ जा रहा था।
Advertisements

Advertisements
सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास पहुंचते ही बाइक में आग लग गई. बाइक पर कई बोरे बंधे हुए थे. बाइक सवार को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. देखते ही देखते बाइक और उस पर रखे सभी बोरे जलकर राख हो गए।
