जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कस मैदान में दिल को झकझोर देने वाला एक खबर सामने आया है बताया जा रहा है कि गंभीर बीमारी से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृत महिला का पति जेल में बंद है। घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 30 की संख्या में स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की साथ ही आश्वस्त किया कि जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, आप लोग मुझे जरूर बताए मैं हर संभव मदद करूंगा. थाना प्रभारी का यह आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि मानवता का एक जीता जागता मिशाल है जो आम जनता और पुलिस के बीच एक अच्छा माहौल स्थापित करता है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

