लोकतंत्र सवेरा JAMSHEDPUR : कदमा गणेश पूजा मेले में ऐसे तो मनोरंजन के कई साधन प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वह है जलपरी है. जलपरी एक अनूठा और शानदार दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है. यही वजह है कि जलपरी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

कभी-कभी फिल्मों में जलपरी का दृश्य प्रदर्शित कर लोगों को आकर्षित किया जाता है. लेकिन मेला घूमने आए लोगों को कदमा मेले में हकीकत में आमने-सामने जलपरी का दृश्य देखकर बड़ा ही मनोरंजक और आकर्षित कर रहा है। मेले में जलपरी को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। विदेशी लड़कियों और लड़कों द्वारा प्रस्तुत यह दृश्य लोगों को बड़ा ही मनोरंजित कर रहा है।
ऑर्गेनाइजर ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए जलपरी को उन्होंने एक प्रयोग के तौर पर प्रस्तुत किया है। लोगों की भीड़ देखकर उनका उत्साह भी बढ़ा है और लगता है कि आने वाले दिनों में लोगों की भारी भीड़ जलपरी को देखने के लिए जमा होगी। उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरे देश में कई जगहों पर जलपरी का प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन झारखंड का जमशेदपुर ऐसा चौथा जिला है जहां जलपरी को मेले में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके पहले रांची, बोकारो और धनबाद में इसे प्रस्तुत किया जा चुका है जहां लोगों ने इसे काफी पसंद किया है।
