जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में जान-माल के नुकसान की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं आपको बताते चले कि शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ ही दिन पहले ट्यूब कम्पनी गेट के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई थी।
Advertisements

Advertisements
प्रशासन दोपहिया वाहनों के चालान काटने में मुस्तैद तो है, लेकिन सड़क सुरक्षा की वास्तविक स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. वर्तमान समय में नवरात्र और पूजा पर्व को देखते हुए यातायात दबाव और बढ़ सकता है. ऐसे में सभी वाहन चालकों को सतर्कता और संयम से सड़क पर चलने की आवश्यकता है।
Advertisements

