जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को सबुज कल्याण संघ के पास 3 अक्टूबर 2022 को रंजीत सरदार हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी गणेश सिंह के मानगो डिमना रोड स्थित आवास पर गुरुवार देर रात छापेमारी की थी. हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा था. पुलिस खाली हाथ लौट गई थी. अब रंजीत हत्याकांड मामले में कोर्ट ने गणेश सिंह का इश्तेहार जारी किया है. जिला पुलिस जल्द ही गणेश सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाएगी टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की अदालत ने गणेश सिंह के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है।
अगर कोर्ट द्वारा तय समय पर गणेश सिंह कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होता तो पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए गणेश सिंह के घर की कुर्की जब्ती करेगी. बता दें कि 3 अक्टूबर 2022 को टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज कल्याण संघ के पास रंजीत सरदार की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी बेटी के साथ दुर्गा पूजा घूमने निकला था. बाइक से आए अपराधियों ने रंजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी बेटी तरणजीत के बयान पर टेल्को थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. इसमें गणेश सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

