लोकतंत्र सवेरा | जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना की ओर से शुक्रवार को डिमना रोड स्थित क्षेत्र में सेवा भाव के साथ छबील का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच ठंडा मीठा पानी, शरबत तथा चने के हलुए का वितरण किया गया।

भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। सड़क से गुजर रहे राहगीर कुछ समय के लिए रुककर ठंडे पेयजल, शरबत एवं प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा कार्य का लाभ उठाया।




इस अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के उन जननेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलते हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुदीप मुखर्जी, संतोष कुमार साहू, छोटू सिंह, सरोज साव, मनोज कुमार साव, विवेक कुमार, सागर कुमार, शिव कुमारी देवी, रीमा देवी, ऋषु एवं पंचदेव साव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



