जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला में 17 सितंबर 2025 की संध्या लगभग 7:30 बजे एक व्यक्ति, पोपो मुंडा, को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कांड संख्या 96/25 धारा 109/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।



थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी बादल समासी और करण पात्रो घटना के बाद फरार हो गए थे। वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक विधी व्यवस्था की देखरेख में दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना की छानबीन के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
25 सितंबर 2025 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। तत्परता से की गई छापामारी में दोनों फरार अभियुक्तों को बादल समासी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। हथियार बरामदगी के संबंध में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 98/2025 धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई : बादल समासी, उम्र लगभग 21 वर्ष, पिता विजय समासी और करण पात्रो, उम्र लगभग 17 वर्ष, पिता सल्लु पात्रो। दोनों गांधीनगर, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।
जप्त सामान में एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन शामिल है। बादल समासी के खिलाफ पूर्व में भी बागबेड़ा थाना कांड संख्या 55/2021 दिनांक 05/05/2021 धारा 380 भा.वि. के तहत मामला दर्ज था।
छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी थे: पु.नि.सह थाना प्रभारी गोपाल कुष्ण यादव, पु.अ.नि. जेवियर होरो, पु.अ.नि. आलोक कुमार, स.अ.नि. संतोष कुमार और स.अ.नि. सुनील कुमार यादव।
