जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातू डी ब्लॉक रिवर रोड नंबर 6 में गुरुवार देर रात 20 वर्षीय खुशबू साहू का फंदे से लटका शव पुलिस ने बरामद किया है. आपको बताते चलें कि डेढ़ वर्ष पूर्व 27 जून 2023 को रवि साहू से विवाह हुआ था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

उसका मायका सोनारी बुधराम मोहल्ला में है जानकारी मिलने पर शुक्रवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग बागुनहातु पहुंचे और उनलोगों ने खुशबू के पति सहित ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया. मृतका की बहन सुमन साहू ने सिदगोड़ा थाना में पति रवि साहू के अलावा सास, ससुर, जेठ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

