जमशेदपुर: परसुडीह स्थित मकदमपुर छेत्र के मुंशी मोहल्ले में बारिश से नाली का पानी बस्ती में घुस जाने के कारण कई घर एवं पशु पानी में डूब गए जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। मूल निवासी रितिका श्रीवास्तव जी के द्वारा सूचना मिलते ही जन सेवा संघ ट्रस्ट के टीम तत्काल क्षेत्र का मुआयना कर पीड़ितों के बीच खाद सामग्री का वितरण किया एवं बाढ़ के पानी में फंसे मवेशियों को भी रेस्क्यू कर भोजन के साथ उन्हें जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई साथ ही ट्रस्ट ने जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। आज के प्रोगाम में अमृत कौर,अभिषेक कुमार, मिठू कुमार, प्रसांत सिन्हा, सूरज कुमार, कुणाल शर्मा, गोलू कुमार और वहा के लोग सामिल थे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

