हजारीबाग । झारखंड की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा पास करने के बाद अब वह वकालत के क्षेत्र में अपने करियर की नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं। अम्बा प्रसाद के AIBE परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद AIBE परीक्षा उत्तीर्ण करना वकालत के पेशे में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

अब अम्बा प्रसाद कानूनी क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को न्याय दिलाने और कानूनी मामलों में अपनी भूमिका निभाने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद उनका वकालत के क्षेत्र में प्रवेश उनके करियर का नया अध्याय होगा।
