जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने बालेश्वर पथ, पटेल पथ, सर्वोदय पथ और मून सिटी के निकटवर्ती बस्तियों में विस्तृत जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जमीनी हकीकत को समझने और समस्याओं का आकलन करने का प्रयास किया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
अभियान के क्रम में संध्या सिंह ने उलीडीह स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में पूजा-अर्चना कर नगर क्षेत्र की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी दैनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्रवासियों ने जल आपूर्ति, स्वच्छता, जर्जर सड़कों, जलभराव, स्ट्रीट लाइट की कमी और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
संध्या सिंह ने इन समस्याओं के समाधान के लिए एक सुदृढ़, पारदर्शी और जनोन्मुखी नगर निगम प्रणाली स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकसित नगर निगम क्षेत्र के रूप में स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करना, गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनके विकास एजेंडे के मुख्य बिंदु हैं।
उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान कर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को मजबूत करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और समर्थन जताया, जिसे एनडीए के प्रति बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।